राजनीति
05 Jun, 2026

स्वदेशी संसाधन ही बनाएंगे अर्थव्यवस्था को मजबूत, राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वदेशी संसाधनों और आत्मनिर्भरता से ही देश की अर्थव्यवस्था संकट के समय भी मजबूत बनी रह सकती है।

लखनऊ, 5 जून ।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ में बायो युग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश को अपनी भूमि, किसान, संसाधन और वैज्ञानिक क्षमता के आधार पर ऐसे विकल्प विकसित करने होंगे जो किसी भी संकट के समय अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि हाल के समय में देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का उदाहरण तब देखने को मिला जब सेनाओं ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाकर आतंकी ढांचे को ध्वस्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता स्वदेशी संसाधनों और मजबूत मनोबल के कारण संभव हुई, और यही आत्मनिर्भरता ऊर्जा, ईंधन और तकनीक के क्षेत्र में भी जरूरी है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल नारा नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है, जिसके माध्यम से देश किसी भी बाहरी दबाव का सामना करने में सक्षम बनता है। उन्होंने कहा कि जैव ईंधन, जैव सामग्री और जैव अर्थव्यवस्था भविष्य की अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

उन्होंने कहा कि जब देश अपने गन्ने, फसलों और जैविक कचरे से संसाधन तैयार करता है, तो वह पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ अपनी सुरक्षा क्षमता को भी मजबूत करता है। इसी तरह स्वच्छ छावनी क्षेत्र सैनिकों के स्वास्थ्य और मनोबल को बढ़ाते हैं, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होती है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि जो देश अपने खेतों से ऊर्जा उत्पन्न करता है, उसे दुनिया की कोई ताकत कमजोर नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता ही असली शक्ति है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के तहत राज्य में जैव अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला है और गन्ना किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब देश ‘बाहुबली युग’ से आगे बढ़कर ‘बायो युग’ की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री ने श्रीराम कथा में भी भाग लिया और जगतगुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लिया। इससे पहले उन्होंने कैंट क्षेत्र में पौधरोपण भी किया।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़