मंत्रालय के गलियारों से
11 Mar, 2026

मौका मिलेगा तो दिखा देंगे...

डॉ. मोहन यादव सरकार में कई जिलों में कलेक्टर और संभागों में कमिश्नर रह चुके कुछ नौकरशाह प्रमोशन के बाद तबादले का इंतजार कर रहे हैं…

डॉ. मोहन यादव सरकार में लंबे समय से कई जिलों में कलेक्टर और संभागों में कमिश्नर रह चुके कुछ नौकरशाह इन दिनों प्रमोशन के बाद तबादले की उम्मीद में बैठे हैं। पहले कहा गया नया साल आएगा तो मौका मिलेगा, फिर विधानसभा सत्र के बाद की चर्चा चली, अब उम्मीद होली के बाद तक टिकी है।

इंतजार की इस लंबी कहानी में कुछ साहब सीधे तो नहीं, लेकिन माध्यमों से यह संदेश जरूर पहुंचा रहे हैं कि मौका मिला तो दिखा देंगे कि हममें कितना दम है। दरअसल कई नौकरशाह लंबे समय से कलेक्टरी की बाट जोह रहे हैं और अब उनके मन में वही पुराना गीत गूंज रहा है—बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते, इंतहा हो गई इंतजार की।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़