Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मणिपुर
14 Mar, 2026

इंफाल पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस ने इंफाल और सेकमाई में सघन अभियान चलाकर तीन मादक तस्करों को गिरफ्तार किया। हेरोइन और ब्राउन शुगर बरामद, कानूनी कार्रवाई सक्रिय रूप से जारी।

इंफाल, 14 मार्च।

मणिपुर पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान मादक पदार्थ तस्करी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

सेकमाई पुलिस स्टेशन गेट नाका चेकपोइंट से कार्रवाई के दौरान पुलिस ने डिमापुर, नगालैंड निवासी अब्दुल कलाम आज़ाद (32) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 261 ग्राम हेरोइन पाउडर और एक चारपहिया वाहन शेवरले क्रूज़ (एनएल-07सी-0870) बरामद किया गया।

इसी तरह, इंफाल पूर्वी जिले के एंड्रो थाना क्षेत्र अंतर्गत याइरिपोक याम्बेम इलाके से दो अन्य आरोपितों, मो. नजीमुद्दीन (31) और मो. जाबिर (27) को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से लगभग 1.04 किलो ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एक दोपहिया वाहन होंडा डियो (एमएन-06-एसएक्स-5443) बरामद हुआ।

पुलिस दोनों मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी रखे हुए है और आरोपितों के खिलाफ आगे की जांच कर रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़