मध्य प्रदेश
09 May, 2026

राजगढ़ में नेशनल लोक अदालत में महिला सुरक्षा शाखा की पहल से 6 बिखरे परिवार फिर जुड़े

राजगढ़ की नेशनल लोक अदालत में महिला सुरक्षा शाखा की समझाइश और काउंसलिंग से पारिवारिक विवादों में फंसे छह दंपतियों ने मतभेद भुलाकर फिर से साथ रहने का निर्णय लिया।

बस्ती, 09 मई।

राजगढ़ जिले में आयोजित नेशनल लोक अदालत के अवसर पर महिला सुरक्षा शाखा ने एक मानवीय और सराहनीय पहल करते हुए पारिवारिक विवादों में फंसे छह दंपतियों को फिर से एक साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। लंबे समय से चल रहे तनाव, आपसी गलतफहमियों और मनमुटाव को समझाइश के माध्यम से दूर किया गया।

प्रथम न्यायाधीश न्यायालय द्वारा पति-पत्नी विवादों के निपटारे के लिए खंडपीठ क्रमांक 32 का गठन किया गया था। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल बंजारे के मार्गदर्शन में गठित समिति में पीठासीन अधिकारी अरविंद सिंह राठौर, महिला सुरक्षा शाखा के डीएसपी, महिला थाना प्रभारी कुसुम बास्कले तथा अधिवक्ता अंकित यादव शामिल रहे। समिति ने कुल आठ मामलों की सुनवाई की।

सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि दंपतियों के बीच छोटी-छोटी बातों से शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे अलगाव तक पहुंच गया था। समिति ने दोनों पक्षों को धैर्यपूर्वक सुनते हुए काउंसलिंग की और आपसी समझ बढ़ाने का प्रयास किया। इसके परिणामस्वरूप आठ में से छह दंपतियों ने पुनः साथ रहने का निर्णय लिया।

एक मामले में पिछले छह माह से अलग रह रहे दंपती के बीच पति के शराब सेवन और घरेलू विवादों को लेकर तनाव बना हुआ था। समझाइश के बाद पति ने भविष्य में शराब न पीने और पारिवारिक सम्मान बनाए रखने का आश्वासन दिया, जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से फिर से साथ रहने का निर्णय लिया।

लोक अदालत की शुरुआत भले ही तनावपूर्ण माहौल में हुई थी, लेकिन समिति के प्रयासों से धीरे-धीरे रिश्तों में संवाद और विश्वास की स्थिति बनी। अंततः छह परिवारों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लेते हुए इस अवसर को एक मिलन समारोह में बदल दिया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़