भोपाल, 22 अप्रैल
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से बुधवार को लोकभवन में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल पटेल को पौधा, शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
राज्यपाल पटेल ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से परिचय प्राप्त किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी के संचालक मुजीबुर्रहमान ने राज्यपाल पटेल को प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।








.jpg)


