रांची, 11 अप्रैल।
राज्य में पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली थी, जिससे मौसम में ठंडक बनी रही। अब मौसम पूरी तरह साफ होने के बाद तापमान में फिर से तेज़ी से बढ़ोतरी शुरू हो गई है।
शनिवार को राज्य का सबसे कम तापमान लातेहार में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे अधिक तापमान सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मौसम विभाग की ओर से फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है, ऐसे में आने वाले हफ्तों में तापमान में और वृद्धि होने के आसार हैं। अनुमान है कि कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।
इधर शनिवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप का असर देखने को मिला। बारिश के कारण जमीन में बनी नमी की वजह से सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।
रांची में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 34.8 डिग्री और न्यूनतम 20.8 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 17.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 35.1 डिग्री और न्यूनतम 17.2 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


.jpg)








.jpg)
.jpg)
