जम्मू, 11 अप्रैल
जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में शनिवार दोपहर या शाम के समय तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में दोपहर अथवा शाम के समय हल्की बारिश या गरज के साथ वर्षा हो सकती है।
विभागीय जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल को अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है। इसके बाद 13 और 14 अप्रैल को आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है, जबकि 16 और 17 अप्रैल को फिर से छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपने कृषि कार्य पुनः शुरू कर सकते हैं, क्योंकि आगामी पांच दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।
इसी बीच स्वतंत्र मौसम पूर्वानुमानकर्ता ने बाग मालिकों को 11 अप्रैल को कीटनाशक छिड़काव न करने की सलाह दी है। साथ ही बताया गया है कि 12 अप्रैल को कुछ स्थानों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा, ऐसे में सुबह के समय छिड़काव अधिक उपयुक्त रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि 13 से 15 अप्रैल तक पूरे क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना बनी हुई है।








.jpg)
.jpg)


