बिहार
16 May, 2026

ईं. शैलेंद्र को प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर एनडीए में खुशी, नेताओं ने दी बधाई

बिहार सरकार द्वारा ईं. शैलेंद्र और शैलेश कुमार को प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर बिहपुर में एनडीए नेताओं ने प्रसन्नता जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

भागलपुर, 16 मई।

राज्य सरकार द्वारा दो मंत्रियों को जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर बिहपुर क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईं. शैलेंद्र तथा ऊर्जा मंत्री सह गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल को क्रमशः दरभंगा और किशनगंज जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।

इस निर्णय के बाद बिहपुर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल के बीच एनडीए नेताओं ने राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया और दोनों मंत्रियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रो. गौतम, उत्तम कुमार, प्रभुनंदन चौधरी, ई गौरव, दिनेश यादव, रूपेश रूप, अभय राय, ज्ञानदेव कुमार, ब्रजेश चौधरी, दिलीप सिंह, ब्रजेश नागर शर्मा, रंजीत गुप्ता, बाल्मिकी मंडल, सिंटू, लालमोहन, सदानंद, चंद्रकांत चौधरी, कन्हैया झा और कमलरंजन सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय को क्षेत्र के साथ-साथ पूरे अंगप्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़