मध्य प्रदेश
14 May, 2026

45 वर्षों की सेवा के बाद सारणी 220 केवी सबस्टेशन का पुराना ट्रांसफार्मर सेवानिवृत्त, नई इकाई से बढ़ी क्षमता

सारणी 220 केवी सबस्टेशन में 45 वर्षों से कार्यरत 100 एमवीए ट्रांसफार्मर सेवानिवृत्त हुआ। नए 160 एमवीए ट्रांसफार्मर से पारेषण क्षमता बढ़ी और बैतूल जिले की बिजली व्यवस्था सुदृढ़ हुई।

भोपाल, 14 मई।

मध्य प्रदेश की विद्युत पारेषण व्यवस्था में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक उपलब्धि दर्ज की गई, जब एमपी ट्रांसको के बैतूल जिले के सारणी स्थित 220 केवी सबस्टेशन में स्थापित 100 एमवीए क्षमता वाला पावर ट्रांसफार्मर 45 वर्षों तक निरंतर सेवा देने के बाद औपचारिक रूप से सेवानिवृत्त किया गया।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जानकारी दी कि वर्ष 1978 में स्थापित इस ट्रांसफार्मर की निर्धारित कार्य अवधि लगभग 25 वर्ष थी, किंतु मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तथा बाद में मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के अभियंताओं और तकनीकी कर्मियों की प्रभावी मेंटेनेंस, तकनीकी प्रबंधन और दक्ष संचालन के कारण इसने लगभग दोगुना जीवनकाल पूरा किया। इसके स्थान पर अब 160 एमवीए क्षमता का आधुनिक पावर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र की पारेषण क्षमता और बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

उन्होंने बताया कि सारणी ताप विद्युत गृह से उत्पादित बिजली को राज्य के विभिन्न हिस्सों तक निर्बाध रूप से पहुंचाने में इस ट्रांसफार्मर की अहम भूमिका रही है। पिछले साढ़े चार दशकों में इसने प्रदेश की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ औद्योगिक, कृषि एवं सामाजिक विकास की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह उपकरण राज्य की ऊर्जा अवसंरचना के विकास का प्रत्यक्ष साक्षी रहा है।

एमपी ट्रांसको भोपाल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश शांडिल्य ने बताया कि नए पावर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने के बाद सारणी 220 केवी सबस्टेशन की कुल क्षमता बढ़कर 320 एमवीए हो गई है। इससे प्रणाली की विश्वसनीयता में वृद्धि होगी तथा तीन 132 केवी सबस्टेशनों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही घोड़ाडोंगरी रेलवे ट्रैक्शन के दोनों फीडरों को भी अधिक गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि इस ट्रांसफार्मर के शुरू होने से बैतूल जिले की कुल स्थापित क्षमता 740 एमवीए से बढ़कर 800 एमवीए हो गई है। एमपी ट्रांसको जिले में 220/132 केवी के तीन तथा 132/33 केवी के छह सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण कार्य संचालित करता है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़