प्रशासनिक खबरें
02 May, 2026

कक्षा 9वीं, 11वीं की द्वितीय परीक्षा 3 जून से

कक्षा 9वीं और 11वीं की द्वितीय परीक्षा 3 जून से शुरू होगी, जिसमें अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण विद्यार्थी सम्मिलित हो सकेंगे।

भोपाल, 02 मई।

प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग और लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की द्वितीय परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है। कक्षा 9वीं की परीक्षा 3 जून से शुरू होकर 12 जून तक चलेगी, जबकि कक्षा 11वीं की द्वितीय परीक्षा भी 3 जून से शुरू होकर 13 जून को समाप्त होगी।

संचालनालय द्वारा परीक्षा को लेकर सभी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। वार्षिक परीक्षा में किसी भी विषय में अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण विद्यार्थी द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। कक्षा 9वीं में गणित विषय की परीक्षा विद्यार्थियों के माध्यमिक शिक्षा मण्डल के नामांकन में चयनित स्टैंडर्ड गणित या बेसिक गणित के आधार पर आयोजित की जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़