प्रशासनिक खबरें
02 May, 2026

मुख्यमंत्री 3 मई को करेंगे इंदौर-पीथमपुर कॉरिडोर का भूमि पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 मई को इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले चरण का भूमि पूजन करेंगे, जिससे उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

भोपाल, 02 मई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल 3 मई को इन्दौर में 2360 करोड रुपये लागत की इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन करेंगे। यह परियोजना प्रदेश में औद्योगिक, शहरी विकास और कनेक्टिविटी को एकीकृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सुपर कॉरिडोर को पीथमपुर निवेश क्षेत्र से जोड़ने वाले इस कॉरिडोर से औद्योगिक इकाइयों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, साथ ही लॉजिस्टिक्स और परिवहन की सुविधा भी सुलभ होगी।

यह परियोजना इन्दौर क्षेत्र में औद्योगिक क्लस्टर्स को एकीकृत कर निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाएगी। शॉर्ट फिल्म के माध्यम से इस कॉरिडोर के स्वरूप और संभावनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा। इस योजना से प्रदेश में निवेश प्रवाह को बढ़ावा मिलेगा और उद्योगों की संचालन प्रक्रिया में भी सरलता आएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़