प्रशासनिक खबरें
02 May, 2026

म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अकादमियों में : मंत्री सारंग

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी की तारीफ करते हुए इसे दुनिया की सबसे बेहतरीन अकादमी बताया और प्रदेश की खेल नीति को सराहा।

भोपाल, 02 मई।

मध्य प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को मप्र राज्य शूटिंग अकादमी, भोपाल में आयोजित 24वीं कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

मंत्री सारंग ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार खेलों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की खेलोन्मुखी नीतियों और आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण के कारण आज मध्यप्रदेश देश के प्रमुख खेल राज्यों में अपनी पहचान बना चुका है।

मंत्री सारंग ने म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी की तारीफ करते हुए इसे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शूटिंग अकादमियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यह अकादमी अत्याधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित है, जो खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्रदान करती है। परिणामस्वरूप, प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

इसके साथ ही मंत्री सारंग ने बैठक कक्ष में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ ग्रीष्मकालीन खेल शिविर आरोह-2026 और आगामी खेल गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे भविष्य में और बेहतर खेल आयोजन किए जा सकें।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़