एक्सक्लूसिव
08 Apr, 2026

करैली में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

प्रयागराज के करैली क्षेत्र में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस आपसी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है।

प्रयागराज, 08 अप्रैल 2026।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के करैली थाना क्षेत्र के बाजूपुर गांव में बुधवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश से जुड़ा मान रही है, हालांकि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

करेली थाना पुलिस के अनुसार बाजूपुर गांव निवासी 55 वर्षीय इरफान, पुत्र स्वर्गीय लाल मोहम्मद, को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाते हुए गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा क्षेत्र में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़