Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
18 Feb, 2026

केंद्रीय बजट विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूत करेगा : डॉ केके मिश्रा

मुरादाबाद में भाजपा की बजट परिचर्चा में डॉ केके मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 युवा, किसान और गरीबों के सशक्तिकरण पर केंद्रित है।

मुरादाबाद, 18 फरवरी।

भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर की ओर से देहात विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर नबीनगर स्थित मंडल कार्यालय पर ‘बजट परिचर्चा’ आयोजित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. केके मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने कहा कि निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट युवा, महिला, किसान, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और गरीब कल्याण पर केंद्रित है। इससे ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे और रोजगार सृजन को गति मिलेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष दिनेश सिसोदिया ने की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का यह बजट समावेशी विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में 36 जीवन रक्षक दवाओं को सीमा शुल्क से छूट देकर स्वास्थ्य क्षेत्र को भी प्राथमिकता दी गई है।

कार्यक्रम का संचालन राहुल शर्मा ने किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़