बीजापुर, 26 मार्च 2026।
केन्द्रीय विद्यालय बीजापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली से पांचवीं तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है और अभिभावकों को आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 2 अप्रैल निर्धारित की गई है।
कक्षा प्रथम में प्रवेश के लिए 80 सीटों पर ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है। जबकि कक्षा दूसरी से पांचवीं तक प्रत्येक कक्षा में 40 सीटों के लिए अभिभावकों को विद्यालय में जाकर ऑफलाइन पंजीयन करना होगा। पंजीयन की प्रक्रिया दो अप्रैल दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगी।
विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने का अनुरोध किया है, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके और प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो।












