अपराध
08 Apr, 2026

मुंबई से साइबर स्लेवरी गिरोह का मुख्य सदस्य गिरफ्तार

झारखंड पुलिस ने मुंबई से साइबर स्लेवरी गिरोह के मुख्य सदस्य दाऊद अहमद को गिरफ्तार कर युवाओं को विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

रांची, 08 अप्रैल 2026।

झारखंड के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की साइबर क्राइम ब्रांच ने मुंबई के डोंगरी इलाके से "साइबर स्लेवरी" गिरोह के सक्रिय सदस्य दाऊद अहमद को गिरफ्तार किया है। दाऊद मूल रूप से बिहार के पटना का निवासी है और वह झारखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बंधक बनाकर ऑनलाइन ठगी करवाने में लिप्त था।

सीआईडी ने आरोपित के कब्जे से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पासपोर्ट और डिजिटल सबूत बरामद किए हैं। डीएसपी नेहा बाला ने बताया कि दाऊद विदेश स्थित साइबर अपराधियों के साथ मिलकर युवाओं को आकर्षक नौकरी का लालच देकर भर्ती करता और फिर म्यांमार के साइबर पार्क में उन्हें ऑनलाइन ठगी गतिविधियों में जबरन शामिल कराता था।

इस गिरोह के तहत भोले-भाले युवाओं को बंधक बनाकर निवेश घोटाले, डिजिटल अरेस्ट और अन्य साइबर ठगी करने के लिए मजबूर किया जाता था। गहन जांच के बाद दाऊद अहमद को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले इसी गिरोह के एक अन्य मुख्य सहयोगी सरताज को जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच अभी जारी है और आरोपितों के नेटवर्क की पूरी पड़ताल की जा रही है।

इस कार्रवाई से झारखंड और अन्य राज्यों के युवाओं को साइबर ठगी से बचाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़