अपराध
09 May, 2026

लापता छात्रा मामले में तीन पर अपहरण का केस दर्ज, मां ने रंजिश का लगाया आरोप

महोबा में लापता नीट छात्रा के मामले में मां की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ अपहरण और धमकी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी।

महोबा, 09 मई

महोबा जनपद मुख्यालय से 30 अप्रैल को लापता हुई नीट की छात्रा के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई छात्रा की मां की तहरीर पर की गई है। मां का आरोप है कि नामजद आरोपी पहले से चल रहे एक पुराने मामले में रंजिश रखते हैं और उसी कारण लगातार दबाव बना रहे थे।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली 25 वर्षीय छात्रा महोबा शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह 30 अप्रैल की शाम लाइब्रेरी से अपने कमरे की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में अचानक लापता हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद से उसकी तलाश जारी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

छात्रा की मां ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 4 नवंबर 2024 को मोहित नामक युवक ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया था। इस मामले की शिकायत छतरपुर महिला थाने में दर्ज कराई गई थी।

मां के अनुसार, इसी मामले को लेकर मोहित, अंकित और संतराम लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि तीनों ने धमकी दी थी कि यदि समझौता नहीं किया गया तो छात्रा का अपहरण कर उसके साथ गंभीर अपराध किया जाएगा। परिजनों का दावा है कि इसी रंजिश के चलते 30 अप्रैल को छात्रा का अपहरण कर लिया गया।

सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि छात्रा की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। वहीं, पीड़िता की मां की शिकायत पर मोहित, अंकित और संतराम के खिलाफ अपहरण और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़