अपराध
14 May, 2026

कोलर जंगल अधजला शव मामला: अंबाला का आरोपी गिरफ्तार

सिरमौर के कोलर जंगल में युवती का अधजला शव मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए अंबाला में हत्या कर शव जलाने के प्रयास में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया।

नाहन, 14 मई।

जिला सिरमौर के धौलाकुआं क्षेत्र के कोलर पंचायत के जंगल में युवती का अधजला शव मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या हरियाणा के अंबाला में की गई थी और बाद में शव को हिमाचल लाकर जंगल में जलाने का प्रयास किया गया। इस मामले में बराडा निवासी नवीन को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे से लगभग 100 मीटर दूर जंगल में युवती का जला हुआ शव बरामद हुआ था, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबाला की बराडा पुलिस और माजरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी नवीन को बातापुल के पास से गिरफ्तार किया।

प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा पाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अंबाला स्थित अपने घर में ही युवती की हत्या की और उसके बाद शव को बैग में रखकर हिमाचल लाया गया, जहां जंगल में उसे जलाने का प्रयास किया गया। जांच के दौरान आरोपी और एक अन्य व्यक्ति को शव को रेहड़ी में ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में भी देखा गया था।

बराडा पुलिस पहले ही इस मामले में केस दर्ज कर चुकी थी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई थी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़