लखनऊ, 20 मई ।
मोहन यादव ने बुधवार को लखनऊ स्थित जनभवन में आनंदीबेन पटेल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच शिष्टाचार मुलाकात हुई।
जनभवन में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उनका अभिवादन किया। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।






.jpg)







