मध्य प्रदेश
05 May, 2026

मदरसा बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, 31 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म

मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड ने उर्दू माध्यम 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए आवेदन तिथियां घोषित करते हुए जुलाई से सितंबर तक प्रक्रिया तय की है।

भोपाल, 05 मई।

मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड ने हाई स्कूल और हायर सेकंडरी उर्दू माध्यम की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन से संबंधित शैक्षणिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित तिथियों के अनुसार विद्यार्थी 31 जुलाई तक स्वयं या अध्ययन केंद्रों के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी या संबंधित मदरसा प्रभारी से आवेदन का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। सत्यापन के उपरांत आवेदन पत्र निर्धारित समय सीमा में बोर्ड को भेजना आवश्यक रहेगा।

क्रेडिट योजना के तहत पंजीकृत विद्यार्थियों को संबंधित बोर्ड से अपनी अंकसूची का सत्यापन कराते हुए मूल दस्तावेज जमा करना होगा। जो छात्र स्वयं सत्यापन नहीं कराते हैं, उन्हें 1000 रुपये का शुल्क ऑनलाइन या चालान के माध्यम से जमा करना होगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य शुल्क के साथ आवेदन 31 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद 1 अगस्त से 15 अगस्त तक 200 रुपये, 16 अगस्त से 31 अगस्त तक 500 रुपये तथा 1 सितंबर से 5 सितंबर तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया 7 सितंबर तक जारी रहेगी, जिसके लिए प्रति फॉर्म 200 रुपये तथा प्रति विषय 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

जिन आवेदनों का शुल्क जमा नहीं हुआ है, उनका भुगतान 6 और 7 सितंबर तक किया जा सकेगा, जिसमें 1000 रुपये विलंब शुल्क शामिल रहेगा। प्रवेश पत्र 15 नवंबर से संभावित रूप से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।

वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर माह में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी, जिनकी समय सारणी राज्य ओपन स्कूल द्वारा जारी की जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़