उज्जैन, 16 अप्रैल।
हिंदी और तेलुगु फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री तथा पूर्व मिस वर्ल्ड टूरिज्म सोनल चौहान गुरुवार को उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भोर में होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
बताया गया कि सोनल चौहान देर रात करीब दो बजे ही ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंच गई थीं। इसके बाद उन्होंने लगभग दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में भाग लिया और पूरी श्रद्धा के साथ आरती में शामिल रहीं। इस दौरान उन्होंने नंदी जी की पूजा-अर्चना कर उनके कान में अपनी मनोकामना भी व्यक्त की। आरती के समय वह लगातार भगवान महाकाल का जाप करती रहीं। आरती समाप्त होने के बाद उन्होंने महाकाल की देहरी से दर्शन किए और जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति की ओर से उनका सम्मान भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि सोनल चौहान हिंदी और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रही हैं। वर्ष 2005 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब भी जीता था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म ‘जन्नत’ और तेलुगु फिल्म ‘रेनबो’ से की थी।






.jpg)

.jpg)





