छत्तीसगढ़
13 May, 2026

महासमुंद में बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा बैठक 14 मई को

महासमुंद में 14 मई को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय बैठक में बैंकिंग, ऋण, बीमा और स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

महासमुंद, 13 मई।

जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति, जिला स्तरीय रिव्यू समिति तथा जिला स्तरीय आरसेटी परामर्शदात्री समिति की संयुक्त बैठक गुरुवार 14 मई को शाम 4:30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष महासमुंद में आयोजित की जाएगी।

यह बैठक जिले के बैंकिंग एवं वित्तीय कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से बुलाई गई है, जिसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा।

बैठक में वार्षिक जिला साख योजना, सीडी रेशियो, शैक्षिक ऋण, मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, डेयरी एवं मत्स्य पालन से जुड़े ऋण प्रकरणों सहित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा होगी।

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जन-धन योजना, आधार एवं मोबाइल सीडिंग, रुपे कार्ड वितरण तथा विभिन्न स्वरोजगार एवं बैंक ऋण योजनाओं की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी।

सभी बैंक अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को अद्यतन जानकारी एवं उपलब्धि आंकड़ों सहित निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़