असम
12 May, 2026

हिमंत बिस्व सरमा समेत पांच विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा समेत पांच विधायक प्रधानमंत्री की उपस्थिति में मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिससे नई सरकार का गठन होगा।

गुवाहाटी, 12 मई

असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा सहित कुल पांच विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। यह जानकारी स्वयं निवर्तमान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की है।

उन्होंने बताया कि उन्हें यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि उनके चार सहयोगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में उनके साथ मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इन नामों में रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोडो और अजंता नेओग शामिल हैं। इनमें दो विधायक भारतीय जनता पार्टी से, एक असम गण परिषद से तथा एक बीपीएफ से संबंधित हैं।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विधायक रंजीत दास को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मिलकर एक मजबूत, विकसित और समृद्ध असम के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़