छत्तीसगढ़
13 May, 2026

छत्तीसगढ़ दौरे पर ग्रामीण विकास मंत्री, योजनाओं की करेंगे समीक्षा

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, जनप्रतिनिधियों से संवाद और लाभार्थियों से मुलाकात कर जमीनी प्रगति का आकलन करेंगे।

रायपुर, 13 मई।

भारत सरकार के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान बुधवार को अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे, जिसके दौरान वे ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन करेंगे। इस दौरान वे संबंधित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं हितग्राहियों से भी सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

प्रवास के पहले दिन मंत्री पासवान राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें ग्रामीण विकास मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा होगी। इनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना तथा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम सहित कई योजनाएं शामिल हैं।

समीक्षा बैठक में इन सभी योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति और जमीनी स्तर पर उनके प्रभाव का आकलन किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में चल रही ग्रामीण विकास गतिविधियों तथा संबंधित तैयारियों की भी जानकारी ली जाएगी।

मंत्री पासवान अपने प्रवास के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संगोष्ठी और संवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे, जिसमें ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

दूसरे दिन वे विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा नवाचारों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से भी सीधे संवाद किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़