मध्य प्रदेश
13 May, 2026

मुख्यमंत्री मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करेंगे, 1.25 करोड़ बहनों को 1835 करोड़ का लाभ

मुख्यमंत्री मोहन यादव मुंगवानी में लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करेंगे, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1835 करोड़ रुपये अंतरित होंगे, योजना से महिला सशक्तिकरण को बल मिला।

भोपाल, 13 मई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे ग्राम मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:35 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1:30 बजे मुंगवानी हेलिपैड पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे 3:20 बजे मुंगवानी हेलिपैड से अनूपपुर जिले के लिए रवाना होंगे।

जानकारी के अनुसार लाड़ली बहना योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मविश्वास और सम्मान का आधार बन चुकी है। नियमित आर्थिक सहायता से परिवार के निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, साथ ही पोषण और स्वास्थ्य स्तर में भी सुधार देखा गया है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

यह महत्वाकांक्षी योजना जून 2023 में प्रारंभ हुई थी, जिसके अंतर्गत अप्रैल 2026 तक 35 मासिक किस्तों का सफल अंतरण किया जा चुका है। आज जारी की जा रही राशि 36वीं किस्त होगी। इस अवधि में कुल 55,926.51 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे महिलाओं के खातों में पहुंचाई जा चुकी है।

योजना के प्रारंभ में पात्र महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे, जिसे अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 1,250 रुपये किया गया। इसके बाद नवंबर 2025 से राशि में वृद्धि कर इसे 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली कम राशि वाली महिलाओं को भी इस योजना के तहत अतिरिक्त सहायता देकर कुल राशि सुनिश्चित की जा रही है।

लाड़ली बहना योजना ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया है। यह केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रह गई, बल्कि सामाजिक बदलाव का माध्यम भी बनी है। नियमित राशि से महिलाओं की घरेलू प्रबंधन क्षमता बढ़ी है और वे बच्चों की शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दे पा रही हैं।

इस योजना से कई महिलाओं को स्व-सहायता समूहों, लघु उद्योगों और स्वरोजगार से जुड़ने की प्रेरणा मिली है, जिससे उनकी आय के नए स्रोत विकसित हुए हैं। आर्थिक सशक्तिकरण के साथ परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका भी मजबूत हुई है।

बैंक खातों में प्रत्यक्ष राशि अंतरण ने महिलाओं को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा है, जिससे वित्तीय साक्षरता और आत्मनिर्भरता में वृद्धि हुई है। यह योजना ग्रामीण, शहरी, आदिवासी, कल्याणी, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं सहित व्यापक वर्ग को लाभ पहुंचा रही है।

सरकार द्वारा विभिन्न अवसरों और त्योहारों पर अतिरिक्त सहायता दिए जाने से यह योजना केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित न रहकर भावनात्मक संबल का माध्यम भी बनी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़