अपराध
28 Apr, 2026

पुलिस सतर्कता से एटीएम चोरी की बड़ी वारदात नाकाम, गैस कटर से तोड़ने की कोशिश में आरोपी धराया

रायगढ़ में पुलिस की सतर्कता से एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर चोरी करने की कोशिश नाकाम हो गई और आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

रायगढ़, 28 अप्रैल

रायगढ़ जिले के थाना पूंजीपथरा क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और सतर्कता के चलते देर रात एटीएम से बड़ी चोरी की वारदात होने से पहले ही विफल कर दी गई। रात्रि गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को एटीएम मशीन को गैस कटर से तोड़कर नकदी चोरी करने की कोशिश करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 3 बजे गेरवानी चौक स्थित इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के एटीएम के पास हुई। संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गश्त दल को मौके पर रवाना किया। थाना प्रभारी के निर्देश पर आरक्षक स्तर की टीम ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।

मौके पर पुलिस ने देखा कि आरोपी एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर नकदी निकालने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पंकज कुमार पासवान को मौके पर ही दबोच लिया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गैस कटर भी बरामद किया गया।

आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे और अपने चेहरे पर काले रंग का स्प्रे भी किया था, ताकि उसकी पहचान न हो सके।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले वेल्डिंग का कार्य करता था, लेकिन ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में नुकसान और कर्ज के दबाव के चलते उसने एटीएम से चोरी की योजना बनाई थी। हालांकि पुलिस की सतर्कता से उसका पूरा प्रयास विफल हो गया। इस घटना में एटीएम मशीन को लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है।

मामले में संबंधित कंपनी के कर्मचारी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़