हरियाणा
28 Apr, 2026

शंभू बॉर्डर के रेलवे ट्रैक पर धमाका, संदिग्ध की मौत से हड़कंप

पंजाब-हरियाणा सीमा के शंभू क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट में संदिग्ध की मौत के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।

चंडीगढ़, 28 अप्रैल

पंजाब-हरियाणा सीमा के शंभू क्षेत्र में सोमवार देर रात दिल्ली-पटियाला रेलवे ट्रैक पर विस्फोट की घटना सामने आई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस धमाके में संदिग्ध की मौत होने की बात सामने आ रही है, जिसके शव के टुकड़े मंगलवार सुबह पुलिस ने बरामद किए।

यह घटना पटियाला जिले के गांव बठोनियां के पास घने जंगल वाले इलाके में हुई, जहां रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा जंगल से होकर गुजरता है। धमाके के चलते ट्रैक पर आवागमन कई घंटों तक बाधित रहा और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल क्षेत्र को घेर लिया।

पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रात में शंभू के पास रेलवे ट्रैक पर विस्फोट की सूचना मिलने के बाद पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर गहरा गड्ढा बन गया था, जिससे स्पष्ट हुआ कि विस्फोट की तीव्रता अधिक थी। स्थिति को देखते हुए रेल संचालन रोक दिया गया।

अधिकारी के अनुसार जांच में यह भी सामने आया है कि संदिग्ध युवक की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके से ट्रैक को हल्का नुकसान हुआ था, जिसे बाद में मरम्मत कर ठीक कर दिया गया। घटनास्थल से कुछ अहम सुराग भी मिले हैं, जिनमें एक मोबाइल फोन का सिम कार्ड शामिल है, जिसकी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि लगभग एक सप्ताह पहले ही ईमेल के माध्यम से पंजाब और हरियाणा में रेलवे ट्रैक को उड़ाने की धमकी दी गई थी। उस संदेश में अंबाला से दिल्ली तक ट्रेनों को निशाना बनाने की चेतावनी भी दी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क थीं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़