अपराध
14 Apr, 2026

जिला बदर कुख्यात तस्कर के घर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

इंदौर जिले में आबकारी विभाग ने कुख्यात तस्कर के घर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की और आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

इंदौर, 14 अप्रैल।

प्रदेश में अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय, भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को आबकारी विभाग ने इंदौर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात तस्कर के घर पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की।

यह कार्रवाई सहायक आयुक्त के मार्गदर्शन में कंट्रोलर, डिप्टी कंट्रोलर तथा फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी के नेतृत्व में वृत्त सांवेर अंतर्गत ग्राम बड़ोदिया खान में की गई। विभागीय टीम ने कुख्यात शराब तस्कर महेश उर्फ एन.डी. के निवास पर छापा मारकर अवैध मदिरा का बड़ा भंडार बरामद किया।

कार्रवाई के दौरान 62 पेटी देशी मदिरा, जो 558 बल्क लीटर है, 35 पेटी विदेशी मदिरा स्प्रिट, जो 315 बल्क लीटर है तथा 4 पेटी विदेशी मदिरा बीयर, जो 48 लीटर है, जब्त की गई। इस प्रकार कुल 101 पेटी देशी एवं विदेशी मदिरा सहित 921 बल्क लीटर शराब बरामद की गई। आरोपी पूर्व में भी जिलाबदर रह चुका है, जिससे उसकी आपराधिक गतिविधियों की पुष्टि होती है।

इस पूरी कार्रवाई में आबकारी विभाग की टीम के विभिन्न अधिकारियों और उप निरीक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़