प्रशासनिक खबरें
08 May, 2026

मप्र में गेहूँ उपार्जन तेज, किसानों को 10403 करोड़ का भुगतान

मध्य प्रदेश में गेहूँ उपार्जन प्रक्रिया तेज गति से जारी है और अब तक 9 लाख से अधिक किसानों को 10403 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।

भोपाल, 08 मई।

मध्य प्रदेश में गेहूँ उपार्जन प्रक्रिया तेजी से जारी है और अब तक किसानों को उपार्जित गेहूँ के बदले 10403.17 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में उपार्जन व्यवस्था की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है, साथ ही उपार्जन केंद्रों पर औचक निरीक्षण भी किए जा रहे हैं।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि अब तक 9 लाख 38 हजार किसानों से 56.45 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया को और अधिक सरल और तेज बनाया गया है।

उपार्जन व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए तौल पर्ची बनाने का समय शाम 6 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे तक और देयक जारी करने का समय रात 12 बजे तक कर दिया गया है। गेहूँ उपार्जन सप्ताह में छह दिन, सोमवार से शनिवार तक किया जा रहा है।

प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर तौल कांटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 कर दी गई है और इसकी व्यवस्था बढ़ाने का अधिकार जिलों को भी दिया गया है। इसके अलावा एनआईसी सर्वर की क्षमता में वृद्धि कर प्रति घंटे उपार्जन की मॉनीटरिंग की जा रही है।

किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केंद्रों पर पेयजल, छायादार बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, कंप्यूटर सिस्टम, इंटरनेट कनेक्शन, बारदाना, गुणवत्ता परीक्षण उपकरण और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उपार्जन केंद्रों की सभी सुविधाओं की जानकारी पोर्टल पर भी अपलोड की जा रही है।

सरकार इस वर्ष किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और 40 रुपये बोनस सहित कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूँ खरीद रही है। उपज के सुरक्षित भंडारण के लिए पर्याप्त गोदाम और बारदाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

किसानों ने उपार्जन व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि केंद्रों पर त्वरित कार्य और सुविधाओं के कारण उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है और ट्रॉली खाली कराने में भी मात्र कुछ ही मिनट लग रहे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़