अपराध
27 Apr, 2026

बड़ौत में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की चाकू से हत्या

बागपत के बड़ौत क्षेत्र में छत से पानी गिरने को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या कर दी गई, कई अन्य लोग घायल हो गए हैं और पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

बागपत, 27 अप्रैल 

बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार बड़का रोड पर रहने वाली गुड्डो नामक महिला अपने मकान की छत पर पानी डालकर सफाई कर रही थी। इसी दौरान पानी की कुछ बूंदें पड़ोस के घर में चली गईं, जिससे वहां मौजूद लोगों से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी पक्ष ने आस मोहम्मद के घर पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान 25 वर्षीय सुहेब पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई मृतक की मां गुड्डो, पिता आस मोहम्मद, बहन फरहा और छोटा भाई फरमान भी हमलावरों के निशाने पर आ गए और उन्हें भी चाकू से घायल कर दिया गया।

इसके साथ ही दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव भी हुआ, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों के अनुसार मृतक पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हो चुकी है और उसी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़