अपराध
16 May, 2026

कोडरमा में नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्रा द्वारा फंदे से आत्महत्या किए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है, कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

कोडरमा, 16 मई।

तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा बस्ती स्थित आजाद मोहल्ले में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक नाबालिग युवती ने फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

मृतका की पहचान 15 वर्षीय रिया कुमारी के रूप में हुई है, जो रौशन चंद्रवंशी की पुत्री बताई गई है। जानकारी के अनुसार घटना के समय उसकी मां और भाई शाम को बाजार गए हुए थे, और वह घर में अकेली थी।

बाजार से लौटने पर जब मां और भाई घर पहुंचे तो रिया घर में कहीं दिखाई नहीं दी, जिसके बाद वे दूसरे तल्ले पर स्थित उसके कमरे में पहुंचे, जहां वह फंदे से लटकी हुई मिली।

इस दृश्य को देखकर मां ने तुरंत इसकी जानकारी रिया के पिता को दी, जिसके बाद पिता मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक स्थिति गंभीर हो चुकी थी।

घटना की सूचना देर रात तिलैया थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद एएसआई अनुरंजन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि रिया पिछले 10 से 15 दिनों से काफी उदास रह रही थी, लेकिन पूछे जाने पर वह किसी को भी अपने मन की बात नहीं बता रही थी।

परिजन और पुलिस दोनों ही अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा सके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका कक्षा 9 की छात्रा थी और उसके पिता झुमरीतिलैया में फुटपाथ पर कपड़े बेचने का कार्य करते हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़