मुंबई, 27 मार्च 2026।
मितुल पटेल निर्देशित फिल्म 'मर्सी' का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया गया है और फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज तारीख का भी खुलासा हुआ है। खास बात यह रही कि फिल्म की यह झलक बड़े पर्दे पर 'धुरंधर 2' के साथ दिखाई गई, जिससे दर्शकों का खास ध्यान इस पर गया। फिल्म में आदिल हुसैन और राज वासुदेव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
'मर्सी' मितुल पटेल का निर्देशन में बनी पहली फिल्म है और यह निष्क्रिय इच्छामृत्यु जैसे संवेदनशील विषय पर आधारित है। फिल्म दया, कर्तव्य और कानूनी नैतिकता के बीच के संघर्ष को भावनात्मक अंदाज में पेश करती है। कहानी ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जीवन के अंतिम पड़ाव पर अपने प्रियजन के लिए कठिन निर्णय लेने की स्थिति में हैं।
फिल्म में निहारिका रायजादा और अपर्णा घोषाल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। हाल ही में सामने आए एक वास्तविक मामले, जहां लंबे समय से कोमा में रहे व्यक्ति को इच्छामृत्यु की अनुमति मिली, के संदर्भ में फिल्म और भी प्रासंगिक बन गई है। एवर क्लियर फिल्म्स के बैनर तले बनी 'मर्सी' 24 अप्रैल को बड़े पर्दे पर दर्शकों से मिलने के लिए तैयार है।




.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


