सिलीगुड़ी, 30 अप्रैल।
भक्तिनगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सौतेले पिता द्वारा कथित शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के मामले ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है, जिसके बाद पुलिस ने युवती की मां और सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
सूचना के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व युवती की मां ने आरोपी से विवाह किया था, जिसके बाद से युवती अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रह रही थी। आरोप है कि बीते कुछ समय से सौतेला पिता युवती के साथ लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहा था, वहीं मां को इसकी जानकारी होने के बावजूद उसने कोई हस्तक्षेप नहीं किया।
स्थिति से परेशान होकर युवती ने पड़ोसियों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद स्थानीय लोग उसे लेकर सीधे भक्तिनगर थाने पहुंचे।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को थाने बुलाया। पूछताछ के दौरान बयान में विरोधाभास सामने आने और आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
घटना के बाद क्षेत्र में भारी रोष देखा जा रहा है और स्थानीय लोग आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



.jpg)

.jpg)





