जोधपुर, 30 अप्रैल।
रातानाडा थाना पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े मामले में म्यूल अकाउंट खोलकर बैंक खाता किराए पर देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते में साइबर ठगी से संबंधित दो से ढाई लाख रुपये तक की राशि आने की पुष्टि हुई है और इस संबंध में देशभर से पांच शिकायतें दर्ज थीं।
थाना प्रभारी के अनुसार साइबर ठगी की शिकायतों की जांच के दौरान सांसी कॉलोनी एयरपोर्ट निवासी अजय नामक खाताधारक के बैंक खाते की जानकारी सामने आई, जिसके खाते में विभिन्न मामलों से जुड़ी राशि ट्रांसफर की गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि उसने अपना बैंक खाता आगे किराए पर दे रखा था।
पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपी के खाते में पांच अलग-अलग शिकायतों से जुड़ा पैसा जमा हुआ था। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार साइबर ठग अक्सर म्यूल अकाउंट के जरिए खातों का इस्तेमाल कर अवैध धनराशि ट्रांसफर करवाते हैं और बाद में इन्हें किराए पर देकर ठगी की रकम अपने नेटवर्क में शामिल कर लेते हैं। पुलिस इस तरह के मामलों में पहले भी कई गिरफ्तारियां कर चुकी है।





.jpg)





