काठमांडू, 23 अप्रैल।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के विशेष दूत सर्जियो गोर अगले सप्ताह नेपाल दौरे पर आ रहे हैं। उनकी यात्रा अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री समीर पॉल कपूर की नेपाल यात्रा के समापन के तुरंत बाद होगी।
काठमांडू स्थित अमेरिकी दूतावास के अनुसार, गोर इस दौरान कई उच्चस्तरीय राजनीतिक मुलाकातें करेंगे। विशेष रूप से, गोर की नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से शुक्रवार को मुलाकात की योजना है।
सर्जियो गोर वर्तमान में भारत के लिए अमेरिकी राजदूत भी हैं। इससे पहले सहायक विदेश मंत्री समीर पॉल कपूर ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल और वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले से मुलाकात की थी।
नेपाल में जेन जी आंदोलन के बाद से, चुनावों और नई सरकार के गठन के बाद से अमेरिकी उच्च अधिकारियों का नेपाल दौरा लगातार जारी है। अमेरिकी सेना के इंडो-पैसिफिक कमांड के प्रमुख ने भी नई सरकार गठन के दौरान नेपाल की यात्रा की थी।











