अन्य राज्य
25 Feb, 2026

पानीपत के कवि सुलेख जैन को नेपाल में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा रत्न सम्मान

पानीपत के साहित्यकार सुलेख जैन को नेपाल में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा रत्न सम्मान मिला, हिंदी-नेपाली भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

हरियाणा,25 फरवरी।

पानीपत के कवि और साहित्यकार सुलेख जैन को नेपाल में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा रत्न मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय फाउंडेशन नेपाल द्वारा साहित्यिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया।

नेपाल-भारत मैत्री संबंधों, देवनागरी लिपि संरक्षण, हिंदी और नेपाली भाषा के वैश्विक प्रचार-प्रसार और साहित्यकारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से नेपाल में आयोजित कार्यक्रम में नेपाल, भारत सहित पांच देशों के लगभग एक हजार प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

सुलेख जैन की साहित्यिक यात्रा और समाज सेवा कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। वे रंगमंच कला संगम और रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-6 के कोषाध्यक्ष भी हैं। वे सौ से अधिक मंचों पर काव्य पाठ कर चुके हैं।

शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद गिरी मायालु ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़