मध्य प्रदेश
21 Feb, 2026

निराला जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया नमन, साहित्य को बताया प्रेरणास्रोत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान साहित्यकार सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके साहित्य को सामाजिक चेतना और मानवीय मूल्यों का प्रतीक बताया।

भोपाल, 21 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी छायावादी युग के महान कवि, कहानीकार और उपन्यासकार स्वर्गीय सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निराला ने अपनी सशक्त रचनात्मक लेखनी से संवेदना, स्वाभिमान और सामाजिक जागरूकता को नई दिशा प्रदान की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साहित्यकार निराला का स्मरण करते हुए कहा कि उनका साहित्य आज भी मानवीय मूल्यों, साहस और रचनात्मकता के लिए प्रेरणा स्रोत बना हुआ है। उन्होंने कहा कि निराला की रचनाएं समाज में सकारात्मक सोच और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़