चुनाव
22 Apr, 2026

पश्चिम बंगाल चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, केंद्रीय बलों की व्यापक तैनाती और अंतरराष्ट्रीय निगरानी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के विभिन्न चरणों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की जा रही है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल भी चुनाव प्रक्रिया का निरीक्षण करेगा।

कोलकाता, 22 अप्रैल।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए चुनाव आयोग अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल को राज्य में आमंत्रित कर रहा है। आयोग के सूत्रों के अनुसार, प्रथम चरण के मतदान से एक दिन पहले यह प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल पहुंचेगा। गुरुवार को यह दल मतदान व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण करेगा। साथ ही तमिलनाडु का भी दौरा प्रस्तावित है।

इसी बीच, आयोग ने 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 2,321 कंपनियां केंद्रीय बलों की तैनाती का निर्णय लिया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, सबसे अधिक 507 कंपनियां उत्तर 24 परगना जिले में लगाई जाएंगी।

प्रथम चरण के लिए पहले ही 2,407 कंपनियां केंद्रीय बलों की तैनाती की जा चुकी है। इस चरण में सबसे अधिक 316 कंपनियां मुर्शिदाबाद जिले में तैनात की गई हैं, जिनमें 240 कंपनियां मुर्शिदाबाद पुलिस जिला और 76 कंपनियां जंगीपुर क्षेत्र में मौजूद रहेंगी।

दूसरे चरण में जिला स्तर पर सुरक्षा तैनाती के तहत उत्तर 24 परगना के बारासत पुलिस जिले में 112, बनगांव में 62, बसिरहाट में 123, विधाननगर में 50 और बैरकपुर में 160 कंपनियां लगाई जाएंगी। दक्षिण 24 परगना में सुंदरबन क्षेत्र में 113, बारुईपुर में 161 और डायमंड हार्बर में 135 कंपनियां तैनात होंगी। हावड़ा ग्रामीण में 147 और हावड़ा पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में 110 कंपनियां रहेंगी।

नदिया जिले के कृष्णनगर पुलिस जिले में 158 और राणाघाट में 127 कंपनियां तैनात की जाएंगी। हुगली जिले के चंदननगर आयुक्तालय क्षेत्र में 83 और ग्रामीण क्षेत्र में 234 कंपनियां लगेंगी। पूर्व बर्धमान में कुल 260 कंपनियां तैनात होंगी, जबकि पश्चिम बर्धमान के आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र में 13 कंपनियां रहेंगी। कोलकाता में 5,172 मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए 273 कंपनियां केंद्रीय बल तैनात किया जाएगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक केंद्रीय बल कंपनी में कम से कम 72 जवान शामिल होंगे। इस संबंध में पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। 

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़