चुनाव
23 Apr, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: पहले चरण में 18.76 प्रतिशत मतदान

पश्चिम बंगाल के पहले चरण के मतदान में 152 सीटों पर औसतन 18.76 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पश्चिम मेदिनीपुर सबसे आगे रहा, और सुरक्षा व्यवस्था के तहत मतदान संपन्न हुआ।

कोलकाता, 23 अप्रैल।

पश्चिम बंगाल में आज सुबह 7 बजे से 9 बजे तक राज्य की 152 विधानसभा सीटों पर औसतन 18.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहले दो घंटों में पश्चिम मेदिनीपुर जिला मतदान प्रतिशत के मामले में सबसे आगे रहा।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम मेदिनीपुर में सुबह 9 बजे तक 20.51 प्रतिशत मतदान हुआ, जो राज्य में सबसे अधिक है। इसके बाद बांकुड़ा में 20.20 प्रतिशत, झाड़ग्राम में 19.84 प्रतिशत, बीरभूम में 19.01 प्रतिशत और पश्चिम बर्धमान में 19 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुर्शिदाबाद में 18.88 प्रतिशत, दक्षिण दिनाजपुर में 18.81 प्रतिशत, पूर्व मेदिनीपुर में 18.81 प्रतिशत, दार्जिलिंग में 18.80 प्रतिशत, कलिम्पोंग में 18.74 प्रतिशत और जलपाईगुड़ी में 18.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वहीं, अलीपुरद्वार में 17.70 प्रतिशत, पुरुलिया में 17.83 प्रतिशत, कूचबिहार में 17.56 प्रतिशत, उत्तर दिनाजपुर में 17.54 प्रतिशत और मालदा में 16.96 प्रतिशत मतदान हुआ, जो इस चरण में सबसे कम रहा।

पहले चरण में राज्य के 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें उत्तर बंगाल के सभी जिले, पश्चिमांचल के प्रमुख जिले, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बर्धमान और पूर्व मेदिनीपुर शामिल हैं। इस चरण में कुल 1,478 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 167 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।

राज्यभर में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय बलों की तैनाती, वेब निगरानी और विशेष पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में मतदान कराया जा रहा है। सुबह के समय कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे शुरुआती घंटों में उत्साहजनक मतदान की तस्वीर सामने आई।

राजनीतिक दलों की नजर अब दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी पर है। माना जा रहा है कि पहले चरण का मतदान आगामी चरणों के चुनावी रुझान तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़