चुनाव
04 May, 2026

पश्चिम बंगाल में पांच सीटों के नतीजे, भाजपा चार पर आगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों में घोषित पांच सीटों में चार पर भाजपा और एक पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

कोलकाता, 04 मई।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान अब तक पांच सीटों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं, जिनमें से चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है, जबकि एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा किया है।

भाजपा को जिन सीटों पर सफलता मिली है उनमें पूर्व बर्धमान की मंतेश्वर और भातार, पश्चिम बर्धमान की आसनसोल दक्षिण तथा अलीपुरद्वार जिले की कालिमपांग सीट शामिल हैं। वहीं मुर्शिदाबाद जिले की भगवानगोला सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

मंतेश्वर सीट पर भाजपा के सैकत पांजा ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं उम्मीदवार सिद्दिकुल्ला चौधुरी को 14,798 मतों के अंतर से पराजित किया। भातार सीट पर भाजपा के कारफा सौमेन ने 6,528 मतों से जीत दर्ज की।

इसी तरह आसनसोल दक्षिण सीट पर भाजपा की अग्निमित्रा पाल ने भारी अंतर से जीत हासिल की, जहां उनका जीत का अंतर 40,839 वोट रहा। कालिमपांग सीट पर भाजपा के भरत कुमार छेत्री ने 21,464 मतों से विजय प्राप्त की।

दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस को मुर्शिदाबाद की भगवानगोला सीट पर सफलता मिली, जहां पार्टी के उम्मीदवार रेयात हुसैन सरकार ने 56,407 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़