प्रशासनिक खबरें
16 May, 2026

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ी कार्रवाई, चार अधिकारी निलंबित

देवास में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में प्रशासन ने लापरवाही पर चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया, पांच मजदूरों की मौत के बाद कार्रवाई हुई।

देवास, 16 मई।

टोंककला क्षेत्र स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट और पांच मजदूरों की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए अधिकारियों में एसडीएम संजीव सक्सेना, नायब तहसीलदार रवि शर्मा, सोनकच्छ एसडीओपी दीपा मांडवे और टोंककला चौकी प्रभारी रमनदीप हुंडल शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच की गई, जिसमें गंभीर लापरवाही सामने आई। रिपोर्ट में यह पाया गया कि फैक्ट्री में अनुमति से अधिक विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया गया था और मजदूरों से सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर काम कराया जा रहा था।

जांच में यह भी सामने आया कि नियमित निरीक्षण और निगरानी की जिम्मेदारी होने के बावजूद संबंधित विभागों ने समय पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते यह हादसा हुआ। इसी लापरवाही को देखते हुए अधिकारियों के निलंबन का आदेश जारी किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों के पालन में गंभीर उदासीनता और निरीक्षण में चूक के कारण यह बड़ा हादसा हुआ, जिसमें पांच मजदूरों की जान चली गई। हालांकि फैक्ट्री संचालन और विस्फोटक भंडारण से जुड़े अन्य जिम्मेदारों पर अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होने को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़