राजनीति
22 May, 2026

पीएम पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर योगी का हमला, बोले- राजनीतिक मर्यादा भूली पार्टी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर राजनीतिक मर्यादा और शालीनता छोड़ने का आरोप लगाया।

लखनऊ, 22 मई ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी पर कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक शालीनता के विपरीत बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की भाषा और व्यवहार लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को आहत करने वाला रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी कांग्रेस के “युवराज” अपनी टिप्पणियों के माध्यम से ऐसे ही कुसंस्कारों का परिचय देते रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियेपन के चरम दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि जनसमर्थन में लगातार गिरावट के चलते कांग्रेस नेताओं का राजनीतिक संयम और शालीनता भी समाप्त होती दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार, कांग्रेस नेताओं की ओर से इस्तेमाल की जा रही भाषा भारतीय लोकतंत्र की गरिमा के अनुकूल नहीं कही जा सकती।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की स्थिति अब ऐसी हो गई है कि वह देश की जनता से क्षमा मांगने की नैतिक स्थिति में भी नहीं रह गई है। दरअसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने महोबा में दुष्कर्म और अपहरण पीड़िता छात्रा से मुलाकात के बाद समर्थकों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसका वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़