उत्तर प्रदेश
02 May, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, संवेदनशीलता की हो रही सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, सोशल मीडिया पर उनके इस संवेदनशील दृष्टिकोण की सराहना की जा रही है।

वाराणसी, 02 मई

वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत पर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके इलाज की प्रक्रिया जारी है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट लिखकर अजय राय के स्वस्थ होने की कामना की। मोदी ने लिखा कि 'उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के अस्वस्थ होने की खबर मिली है, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

इस मौके पर यह भी ध्यान देने योग्य है कि अजय राय, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टर विरोधी माने जाते हैं, ने 2014, 2019 और 2024 में वाराणसी संसदीय क्षेत्र से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था। प्रधानमंत्री के खिलाफ अपनी तीखी आलोचनाओं के कारण अजय राय कई बार भाजपा आईटीसेल के निशाने पर भी आए हैं। बावजूद इसके, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी से ऊपर उठकर अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री के इस संवेदनशील दृष्टिकोण की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना की जा रही है।

यह भी महत्वपूर्ण है कि अजय राय ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा से की थी और वह तीन बार भाजपा से विधायक भी रह चुके हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़