सरकार व नीतियाँ
30 Apr, 2026

रेलटेल का चौथी तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन, आय 1680 करोड़ के पार

रेलटेल कॉरपोरेशन ने चौथी तिमाही में 1680 करोड़ रुपये की आय और 142 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज करते हुए पूरे वित्त वर्ष में भी मजबूत वृद्धि के साथ शानदार प्रदर्शन किया है।

नई दिल्ली, 30 अप्रैल।

रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में उल्लेखनीय वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है, जिसमें कंपनी की कुल आय 1680 करोड़ रुपये तक पहुंच गई और शुद्ध लाभ 142 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी की ओर से गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार इस अवधि में ऑपरेटिंग इनकम 1669 करोड़ रुपये रही, जो पिछली तिमाही की तुलना में 83 प्रतिशत अधिक है। इसी दौरान टर्नओवर में 82 प्रतिशत और मुनाफे में 127 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के आंकड़ों पर नजर डालें तो रेलटेल का कुल टर्नओवर 4328 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 346 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में क्रमशः 22 प्रतिशत और 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने बताया कि चौथी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा है और पिछले तीन वर्षों से लगातार आय एवं लाभ में वृद्धि टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी के पास 11466 करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक मौजूद है, जिससे आने वाले समय में आय में और वृद्धि की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि रेलटेल भारतीय रेलवे के अंतर्गत एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है, जो देशभर में दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएं प्रदान करता है। इसका विशाल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क और वाई-फाई ढांचा देश के हजारों रेलवे स्टेशनों पर सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़