अपराध
30 Apr, 2026

रामपुर में वाहन से भारी अवैध शराब बरामद, दो पर केस दर्ज

रामपुर में पुलिस ने गश्त के दौरान एक वाहन से 218 बोतल अवैध शराब बरामद कर दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।

शिमला, 30 अप्रैल

रामपुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद की है।

यह कार्रवाई बुधवार शाम रामपुर थाना पुलिस द्वारा नोगली क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान की गई।

पुलिस के अनुसार जांच के लिए रोके गए एक वाहन की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न ब्रांड की कुल 218 बोतल शराब पाई गई, जिनमें ट्यूबोर्ग बीयर, ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल स्टैग, ऑल सीजन, रॉयल चैलेंज, स्टर्लिंग रिजर्व, सोलन नंबर 1, आइकोनिक व्हाइट, नाटी नंबर 1 और ऊना नंबर 1 शामिल हैं।

वाहन में मौजूद दो व्यक्तियों की पहचान मुनीश कुमार, निवासी करसोग (जिला मंडी) और संजय कुमार, निवासी आनी (जिला कुल्लू) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों व्यक्ति बरामद शराब से जुड़े किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके।

इसके बाद दोनों के खिलाफ थाना रामपुर में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़