नई दिल्ली, 22 अप्रैल
दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में बुधवार सुबह एक वरिष्ठ आईआरएस अफसर की 22 वर्षीय बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता घर में अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता जिम गए थे। युवती यूपीएससी की तैयारी कर रही थी, और जब उसके माता-पिता घर लौटे तो उनका शव कमरे में पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच से यह सामने आया कि पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया गया, फिर उसके मोबाइल फोन के चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या की गई। पुलिस ने मामले में 19 वर्षीय राहुल मीणा को मुख्य संदिग्ध बताया है, जो आठ महीने तक आईआरएस अफसर के घर नौकर था, लेकिन एक महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने ममता के आचरण पर कड़ा रुख अपनायासुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एक कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि यदि कोई मुख्यमंत्री केंद्रीय एजेंसी की जांच प्रक्रिया में हस्तक्षेप करता है तो यह संविधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन है। यह टिप्पणी ममता बनर्जी द्वारा कोयला घोटाले की जांच के दौरान ईडी की छापेमारी में हस्तक्षेप करने पर की गई। कोर्ट ने कहा कि ऐसा आचरण लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। ममता के इस कदम को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार के रुख पर सवाल उठाए।
खंडवा सांसद के छोटे भाई ने कुएं में कूदकर दी जानखंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई, 58 वर्षीय विश्वनाथ पाटिल ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बुधवार तड़के अपने घर के पास स्थित कुएं में कूदकर अपनी जान दी। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कर्नाटक में होमस्टे में अमेरिकी महिला से रेपकर्नाटक के कोडागु जिले के कुट्टा गांव स्थित एक होमस्टे में एक अमेरिकी महिला से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया और बाद में घटना को दबाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी स्टाफ और होमस्टे के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने इसके बाद अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और पुलिस से संपर्क किया।
रितेश और जेनेलिया देशमुख बने एमएसआरटीसी के ब्रांड एंबेसडरबॉलीवुड अभिनेता रितेश और जेनेलिया देशमुख को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। वे अगले पांच साल तक सड़क सुरक्षा और सामाजिक संदेशों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाएंगे।
मालेगांव ब्लास्ट केस में 4 आरोपी बरीबॉम्बे हाई कोर्ट ने मालेगांव ब्लास्ट मामले में 4 आरोपियों को बरी कर दिया। 2006 में मालेगांव में हुए धमाकों में 31 लोग मारे गए थे। कोर्ट ने लोअर कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए आरोपियों को बरी कर दिया है।











