एक्सक्लूसिव
08 Apr, 2026

नशीला पदार्थ पिलाकर ठेके से लूट, तीनों आरोपित गिरफ्तार

हमीरपुर में नशीला पदार्थ पिलाकर शराब ठेके से नकदी लूटने वाले तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हमीरपुर, 08 अप्रैल 2026।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडौरा गांव में स्थित देशी शराब ठेके पर लूट की वारदात सामने आई। घटना को अंजाम देने के लिए आरोपितों ने ठेके के सेल्समैन को पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया, जिसके बाद पूरी योजना को अंजाम दिया गया। बुधवार को पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

कुंडौरा निवासी राजन सिंह के अनुसार गांव के ललित वर्मा और अजीत वर्मा ने महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र के बरबई निवासी रवि उर्फ बाबू के साथ मिलकर मंगलवार दोपहर यह वारदात की। आरोपितों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर सेल्समैन को पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद ठेके का दरवाजा तोड़कर बिक्री के 44 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

सुमेरपुर थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि सेल्समैन की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। उन्होंने जानकारी दी कि बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़