अपराध
16 May, 2026

साजली पुल पर दर्दनाक हादसा, बाइक गिरने से युवक की मौत

सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर साजली पुल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई, जिससे 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सागर, 16 मई।

सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर शनिवार को साजली पुल के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, धर्माश्री क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय पंकज लड़िया किसी निजी कार्य से मोटरसाइकिल से गढ़ाकोटा की ओर जा रहा था। इसी दौरान साजली पुल के पास उसकी बाइक अचानक असंतुलित हो गई और रेलिंग को पार करते हुए नीचे जा गिरी।

ऊंचाई से गिरने के कारण युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे को देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान पंकज लड़िया, पुत्र बालकिशन लड़िया के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अविवाहित था और उसके पिता सागर स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक का माहौल फैल गया।

पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा बाइक फिसलने से हुआ या किसी अन्य वाहन की टक्कर के कारण बाइक अनियंत्रित हुई।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़