छत्तीसगढ़
27 Mar, 2026

संभाग आयुक्त राठौर ने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए

संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

मोहला, 26 मार्च 2026।

संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिले के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर तुलिका प्रजापति, डीएफओ दिनेश पटेल, सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। संभाग आयुक्त ने कहा कि जिले का समग्र विकास एवं योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की गई। एसडीएम को निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण करने तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधीन निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग की समीक्षा में ग्रामीण विद्युतीकरण और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति का आकलन किया गया और योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।

खाद्य विभाग के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकानों में राशन वितरण, भंडारण एवं बायोमैट्रिक व्यवस्था की समीक्षा की गई। उद्योग विभाग की समीक्षा में औद्योगिक योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए जिले में राइस मिल संचालन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग की समीक्षा में उन्नत फसलों की स्थिति पर चर्चा हुई और मक्का प्रोसेसिंग यूनिट के लिए औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने तथा किसानों को फसल परिवर्तन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा में कुपोषण दर और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर और संस्थागत प्रसव की स्थिति जानकर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग में स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति और एकल शिक्षक वाले स्कूलों में पंचायत स्तर पर शिक्षक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। पशुपालन, आयुष और लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा भी की गई और समय-सीमा में निर्माण कार्यों को पूरा करने तथा प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।