पूर्वी सिंहभूम, 31 मार्च।
महावीर जयंती के पावन अवसर पर बिष्टुपुर में जैन समाज की ओर से आयोजित जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक उत्सव में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिली।
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अपने आवास के समीप पहुंचकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उन्हें फलाहार व शर्बत वितरित कर सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और यह सभी धर्मों में समान रूप से महत्वपूर्ण है। इस मौके पर राजगीर से पधारीं साध्वी सधान्जी और साध्वी कल्याणी को भी नमन कर आशीर्वाद लिया गया।

शोभायात्रा में जैन समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें राजेन भाई कमानी, नकुल भाई कमानी, हर्षद भाई गांधी, परेशभाई सेठ, नरेंद्र भाई दोशी, मुकेश भाई गांधी, मिलन भाई वैद्य, भाविन भाई मोदी, मनीष भाई उड़ानी, किलोल भाई भयाणी, राहुल भाई भयाणी, चंद्रकांत देसाई और धीरेन मेहता सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे। सभी ने सरयू राय के सेवा भाव की सराहना की।
वहीं, उनके आवास के पास वरिष्ठ समाजसेवी अशोक गोयल, सुबोध श्रीवास्तव, देव कुमार वर्मा, सन्नी सिंह, दिनेश सिंह, उदय मंडल और अमित देउड़ी सहित कई लोग श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय रूप से जुड़कर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाया।












